BREAKING NEWS
|
ताज़ा ख़बरें लोड हो रही हैं...

विश्व मृदा दिवस पर किसानों को बताए गए मिट्टी की देखभाल के तरीके ।

चंबल फर्टिलाईजर्स एण्ड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा विश्व मृदा दिवस पर किसानों को मिट्टी की देखभाल के तरीके बतायें गए।

Report By- Neetu Krishna


हर साल 5 दिसंबर को खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा 'विश्व मृदा दिवस' मिट्टी के स्थायी प्रबंधन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। जिस तरह पानी के बिना जीवन की कल्पना मुमकिन नहीं ठीक उसी तरह मिट्टी का भी महत्व है। 

भारत का तो आधी से अधिक आबादी ही कृषि पर निर्भर है। लेकिन खेतों में किसानों द्वारा बहुत ज्यादा और असंतुलित मात्रा में उर्वरको और कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल से मिट्टी की गुणवत्ता में निरंतर में कमी आ रही है। जो खाद्य सुरक्षा, पेड-पौधों के विकास और जीवों के जीवन और आवास व मानव जाति के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है ऐसे में मिट्टी का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है।

मिट्टी हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह भोजन, कपड़े, आश्रय और दवा समेत जीवन के चार प्रमुख साधनों का स्रोत यही है। इसलिए इसके संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड ने पिछले दो दशकों से देश की खाद्य सुरक्षा में जिम्मेदारी के साथ योगदान दिया है। टिकाऊ खेती के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए चंबल सुव्यवस्थित तरीकों से ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रकार के तकनीकि कृषि सलाह कार्यक्रम चलती है। चंबल किसानो को मिट्टी और पानी का परीक्षण की निःशुल्क सेवा भी उपलब्ध कराती है और परीक्षण के परिणामों के आधार पर चंबल के विशेषज्ञ खेती में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर देते हैं।

'विश्व मृदा दिवस' को ध्यान में रखते हुए चंबल फर्टिलाइजर्स द्वारा उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में मिट्टी की देखभाल कैसे की जाये के बारें में किसानों को जागरूक करने के लिए सघन कम्पैन 22 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक चलाया जा रहा है। 

इस कम्पैन में विभिन्न तकनिकी कार्यक्रमों जैसे चौपाल गोष्ठी, मिट्टी परीक्षण दिवस, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण दिवस, कृषक संगोष्ठि, फसल संगोष्ठि, उर्वरक अभिमुख कार्यक्रम आदि का आयोजन करके किसानों को मिट्टी जाँच का तरीका और फायदें, मिट्टी की निगरानी रखने वाले उपकरणों और मिट्टी को टिकाऊ और स्वस्थ बनायें रखने के प्रबंधन के तरीकों के बारें में समझाया जा रहा है। आज 5 दिसम्बर को इस कम्पैन के तहत गाँव -परवलिया, जिला रोहतास में कार्यक्रम का आयोजन करके 'विश्व मृदा दिवस' मनाया गया। 

इस कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर्स के अधिकारी श्री आशीष प्रताप, दिलीप गुप्ता और गाँव के गणमान्य प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मिट्टी की देखभाल के तरीकों जैसे मिट्टी की जाँच, निगरानी और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के तरीको से अवगत कराया गया। 

विशेषज्ञों ने आशा जताई की सभी किसान कार्यकम में बताई गयी सभी बातों को ध्यान रखते हुए मिट्टी की देखभाल करते हुए खेती करेंगे और भविष्य के लिए देश की मिट्टी को स्वस्थ और टिकाऊ रखने में भागीदार बनेंगे। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों ने चम्बल फर्टिलाइजर्स की मिट्टी की देखभाल कम्पैन कार्यक्रम की सराहना की और आशा की इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।


देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) के समाचार के लिए जुड़े रहे Janhit Darpan से ।

जनहित दर्पण के WhatsApp Channel के साथ जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments